{"_id":"61fec50805ec15442240ac6e","slug":"raid-on-the-residence-and-plant-of-the-owner-of-the-construction-company-gonda-news-lko6165643149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के आवास व प्लांट पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के आवास व प्लांट पर छापा
विज्ञापन
गोंडा। आय से अधिक संपत्ति को लेकर आयकर विभाग लखनऊ की टीम ने गोंडा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के दो घरों समेत दो हॉटमिक्स प्लांट पर एक साथ छापा मारा। टीम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के घरों का कोना-कोना खंगाला है।
टीम को दोनों घरों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिसके आधार पर कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई अन्य लोगों की आय के स्रोत को भी टीम खंगाल रही है। इसके बाद अन्य लोगों के यहां भी छापा मारने की उम्मीद जताई जा रही है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के लखनऊ स्थित दो घरों में छापा मारे जाने की सूचना है।
गोंडा के बेलसर के देवरदा गांव के रहने वाले राकेश पांडेय उर्फ रामचंदर पांडेय अपने बेटे आलोक पांडेय के नाम से आलोक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। आयकर विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि आलोक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राकेश पांडेय के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसी सूचना पर शनिवार की भोर आयकर विभाग लखनऊ की टीम गोंडा के विकास भवन के सामने सिविल लाइंस स्थित आवास के साथ ही बेलसर के देवरदा गांव के घर समेत यहीं पर बने हॉटमिक्स प्लांट पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन
आयकर टीम के अफसरों ने कंपनी के मालिक के घरों का कोना-कोना खंगाला। यहां से मिली सूचना के बाद आयकर की एक टीम ने करनैलगंज-कटरा बाजार के मध्य मेहरबानाबाद के हॉटमिक्स प्लांट को भी खंगाला है। छापे के दौरान टीम ने घर व प्लांट के अंदर से किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं दी।
सुबह चार बजे से चल रहा छापा 14 घंटे बाद भी जारी है। माना जा रहा है कि आयकर टीम को कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के घरों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिसमें कंस्ट्रक्शन से जुड़े अन्य लोगों के यहां भी छापा मारा जा सकता है।
सत्ताधारी दल हो या विपक्ष, राकेश पांडेय हर खांचे में सटीक बैठते हैं। माननीयों के विकास कार्य का जिम्मा राकेश की कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिलता रहा है। इस कारण वह किसी नेता के बहुत करीबी नहीं माने गए। जैसे-जैसे सत्ता बदली राकेश ने भी अपने कार्य का दायरा उसी के साथ कर लिया और वह देखते-देखते बड़े ठेकेदार बन गए। चर्चा है कि दस साल पहले बाइक से चलकर ब्लॉक में निर्माण कार्य देखने वाले राकेश पांडेय अब लग्जरी वाहनों के काफिले में चलने लगे हैं।