फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raid in Gonda, one's license suspended

खाद दुकानों पर छापेमारी, एक का लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

Mon, 09 Aug 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Raid in Gonda, one's license suspended
गोंडा। जिले में उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी से खाद व्यापारियों में दहशत है। रविवार की शाम को हुई छापेमारी में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और एक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। कुल 38 दुकानों पर छापेमारी हुई तथा 16 नमूने ग्रहीत किये गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही द्वारा जिले में उर्वरक निरीक्षकों की टीम बनाकर उर्वरक के समस्त थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के यहां एक साथ छापेमारी की कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव को सदर एवं करनैलगंज तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी को मनकापुर एवं तरबगंज में उर्वरक निरीक्षक नियुक्त करते हुए एक साथ समस्त थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें जिला कृषि अधिकारी द्वारा 26 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 10 नमूने ग्रहण किए गए एवं एक दुकान को निलंबित कर एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निलंबित दुकान जय माता दी खाद भंडार करनैलगंज एंव इफ्को ई बाजार परसपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिव शंकर चौधरी द्वारा 12 दुकानों पर छापेमारी करते हुए 6 नमूना ग्रहीत किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

इसलिए सभी दुकानदार पीओएस मशीन से ही खाद की बिक्री करें तथा उर्वरक को प्राप्त करते समय ही तत्काल एक्नॉलेजमेंट करें। इसके साथ-साथ यदि कहीं भी किसी प्रकार के नकली उर्वरक की बिक्री या अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री करते हुए कोई भी दुकानदार पाया जाएगा तो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed