{"_id":"5766e0fe4f1c1bd54511ba04","slug":"raid-hit-in-bajaj-sugar-mill-for-arrest-adhayasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल अध्याशी की गिरफ्तारी को मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल अध्याशी की गिरफ्तारी को मारा छापा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने वाली बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए रविवार को डीएम तथा एसपी के निर्देश पर उतरौला कोतवाली की पुलिस व पीएसी की संयुक्त टीम ने चीनी मिल में छापा मारा। छापे के दौरान मिल परिसर की सघन तलाशी ली गई। अध्याशी के न मिलने पर टीम बैरंग लौट गई।
बजाज चीनी मिल इटईमैदा पर किसानों का करीब 57 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए चीनी मिल अध्याशी साकेत बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
गन्ना सहकारी समिति उतरौला के विशेष सचिव दिनेश चंद लाल ने दो मई को उतरौला कोतवाली में चीनी मिल के अध्याशी साकेत बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को डीएम तथा एसपी के निर्देश पर उतरौला कोतवाल राजकुमार सिंह यादव तथा पीएसी की संयुक्त टीम ने अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए मिल में छापा मारा।
विज्ञापन
छापे के दौरान मिल स्थित अध्याशी के आवास व अन्य ठिकानों की सघन तलाशी की गई। अध्याशी के न मिलने पर पुलिस ने मिल कर्मचारियों से पूछताछ भी की और लौट आई। उतरौला कोतवाल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षकों की अगुवाई में चार टीम का गठन किया गया है। साथ ही साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया है। अध्याशी के ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले है। शीघ्र ही दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।