फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rahul's language is like that of a Jihadi: Brijbhushan

राहुल की भाषा जिहादी जैसी : बृजभूषण

Sun, 21 Sep 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rahul's language is like that of a Jihadi: Brijbhushan
गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की भाषा जिहादियों और आतंकवादियों जैसी है। पूर्व सांसद अपने आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। वोट चोरी के पक्के सबूत और हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे... जैसे राहुल गांधी के बयान पर बृजभूषण ने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी कर रहे हैं, वह संसदीय भाषा नहीं है। उन्हें अगर कोई दिक्कत है। कोई घोटाला पकड़ा है तो बताना चाहिए। संसद में चर्चा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।
विज्ञापन

तीन कानूनों में संशोधन की जरूरत : बृजभूषण
मनकापुर। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश के तीन कानूनों में संशोधन की जरूरत है, क्योंकि इनका आए दिन राजनीतिक दुरुपयोग होता है। वह रविवार शाम को सात माह तक बरेली जेल में बंद रहने के बाद रिहा हुए पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सतीश गुप्ता उर्फ विद्रोही से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि दलित उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण से जुड़े कानूनों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इन कानूनों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन की सरकार से मांग की। पीओके से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत के कब्जे में नहीं आता, तब तक सीमा पर शांति संभव नहीं है। बृजभूषण ने कहा कि ट्रंप और राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर हल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान को हराता है और इस बार भी जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed