फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rahul is Pakistan's favourite leader: Brij Bhushan

पाकिस्तान के प्रिय नेता हैं राहुल : बृजभूषण

Wed, 17 Sep 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul is Pakistan's favourite leader: Brij Bhushan
गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटते पूर्व सांसद बृज
गोंडा। शहर के रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान पाकिस्तान में बहुत सुना जाता है। पाकिस्तान के प्रिय नेता इस वक्त राहुल गांधी हैं। भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान पर जीत के बाद हाथ न मिलाने के सवाल पर बृजभूषण ने विपक्ष पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यही विपक्ष के लोग पहले सवाल उठाते थे कि भारत को नहीं खेलना चाहिए, जबकि खेल का एक प्रोटोकॉल होता है। उन्होंने कहा कि खेल का पहला नियम है कि किसी भी परिस्थिति में किसी देश की टीम को नहीं रोकेंगे। हाथ मिलाना या न मिलाना व्यक्तिगत है। पूर्व सांसद ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष को पढ़कर उसे आत्मसात करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed