फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ragarganj market shaken by explosion

Gonda News: धमाके से दहल गया रगड़गंज बाजार

Mon, 07 Oct 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ragarganj market shaken by explosion
तरबगंज (गोंडा)। बेलसर उत्तरी वार्ड एक में हुए धमाके से रगड़गंज बाजार (बेलसर) दहल गया। बेलसर क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बनाने व बेचने के पीछे किसका हाथ है, इसकी खासी चर्चा हादसे के बाद रही। कई साल से चल रहे पटाखे बनाने के खेल में बड़ों की सरपरस्ती मानी जाती है। दिग्गज नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाने वाले स्थानीय नेताओं की हादसे के बाद भागदौड़ भी कुछ यही संकेत दे रही है।
विज्ञापन

बेलसर को नगर पंचायत बने अभी एक साल ही हुआ है। इसके पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत था। नगर पंचायत के गठन के बाद कस्बे का दायरा और व्यापार भी बढ़ा है। इसमें पटाखा व्यापार भी महत्वपूर्ण है। यहां से आसपास के ग्रामीण कस्बों के साथ ही दूरदराज तक के दुकानदार और अन्य लोग शादी विवाह के लिए आतिशबाजी खरीदते हैं। हादसे से साफ हो गया कि यहां पर बड़े स्तर पर पटाखे बनाए जा रहे थे। बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम कोई ऐसे ही नहीं कर सकता। चर्चा है कि क्षेत्र में तमाम लोग दिग्गज नेताओं के करीबी हैं, जिनकी सरपरस्ती में अवैध पटाखे का धंधा चल रहा है।अब पुलिस जानकारी जुटा रही है कि किन लोगों की सरपरस्ती में अवैध रूप से पटाखे बनाने का खतरनाक धंधा फल-फूल रहा है। एसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अब सवाल यह है कि पुलिस के हाथ सफेदपोश तक पहुंचेंगे या फिर चंद लोगों पर कार्रवाई करके फाइल बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed