फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Queue for fertilizer since dawn, commotion after waiting

Gonda News: खाद के लिए भोर से ही कतार, इंतजार के बाद हंगामा

Sat, 02 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Queue for fertilizer since dawn, commotion after waiting
गौरा चौकी/बभनान/मसकनवा/धानेपुर (गोंडा)। जिले के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को भोर तीन बजे से ही खाद के लिए समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल रहीं। इंतजार के बाद भी जब खाद मिलने में समस्या आई तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ जगह वितरण शुरू हो सका।
विज्ञापन

गौरा चौकी साधन सहकारी समिति पैक्स कोल्ही गरीब बनगांव केंद्र पर किसान तड़के तीन बजे से ही लाइन में लग गए। सुबह दस बजे तक किसानों की लंबी लाइन लग गई। समिति पर दस बजे के बाद कोई जिम्मेदार दिखाई नहीं दिया तो किसानों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद समिति पर पहुंचे सचिव राजेंद्र कुमार यादव व अध्यक्ष जयचंद मौर्य ने बताया कि भीड़ को देखते हुए फोर्स की मांग की गई थी। फोर्स मिलने में देरी हुई, जिसके कारण खाद वितरण में विलंब हुआ है। किसानों को खाद बांटी जा रही है।
विज्ञापन

छपिया के साधन सहकारी समिति सिसहनी केंद्र पर शनिवार को सैकड़ों किसान खाद के लिए पहुंच गए। दोपहर बाद समिति पर आई 400 बोरी यूरिया खाद का वितरण शुरू किया गया। एडीओ सहकारिता राम सजीवन पांडेय ने बताया की छपिया ब्लॉक में कुल 12 समितियां हैं। जिसमें 10 सक्रिय समितियों में से चार पर खाद उपलब्ध कराकर वितरण शुरू कर दिया गया है। शेष छह समितियों में एक दिन बाद खाद उपलब्ध करा कर किसानों को वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा वितरण
साधन सहकारी समिति सिसई रानीपुर व साबरपुर में शनिवार को तकनीकी कारणों से खाद का वितरण नहीं हो सका। सचिव विजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को किसानों में खाद वितरित की जाएगी।

खाद वितरण न होने पर हंगामा
धानेपुर (गोंडा)। रेतवागाड़ा साधन सहकारी समिति पर 600 बोरी यूरिया की खेप उपलब्ध होने के बावजूद शनिवार को वितरण नहीं शुरू हो सका। सुबह से ही समिति पर किसान जुटने लगे। दोपहर 12 बजे तक खाद वितरण शुरू नहीं हुआ तो आक्रोशित किसानों ने समिति के सामने ही गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह किसानों को समझाकर शांत कराया और रविवार को फोर्स व सचिव की मौजूदगी में खाद वितरण कराने की बात कही। वहीं, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्र ने साधन सहकारी समिति रेतवागाड़ा पर पहुंचकर किसानों से मुलाकात कर कृषि मंत्री व जिलाधिकारी को दूरभाष पर सूचना देकर किसानों की समस्या से अवगत कराने की बात कही। समिति के सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि 600 बोरी खाद गोदाम में रखी है। पुलिस फोर्स न मिल पाने के कारण शनिवार को वितरण नहीं कराया गया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने रविवार को पुलिस बल उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed