14 शिक्षकों से जवाब तलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए अरुण कुमार के मुताबिक डीएम के निर्देश पर गत चार अप्रैल को एसडीएम तुलसीपुर की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनपुर के हेडमास्टर अंबिका दत्त, उतरौला एसडीएम की रिपोर्ट पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैड़ास बुजर्ग के हेडमास्टर अशोक कुमार चौहान, शिक्षक भगवानदीन व राजकुमार से जवाब मांगा गया है।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मधपुर की शिक्षिका रुबी राठौर व सुधा कुमारी, उतरौला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेंदुआ तकिया के हेडमास्टर सीताराम यादव व शिक्षिका शालिनी सिंह और एसडीएम सदर की रिपोर्ट के आधार पर शिवपुरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कठौव्वा की शिक्षिका रंजना तिवारी, प्राथमिक विद्यालय बनकसिया के हेडमास्टर हेमन्त कुमार वर्मा, शिक्षिका अंजली साहू व शिक्षक फिरोज अहमद एवं प्राथमिक विद्यालय केसईपुरवा के शिक्षक किशन कुमार व शिक्षिका गरिमा से जवाब तलब किया गया है।
निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पर हस्ताक्षर के बावजूद स्कूल से गायब रहने, एमडीएम पंजिका न दिखाने, छात्रों की कम उपस्थित, बच्चों को पढ़ाने के बजाय आपस में बातचीत करने, बच्चे के ड्रेस में नहीं होने पर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर बीएसए ने विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।