फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Quarterly examination in secondary schools in July

Gonda News: माध्यमिक स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा जुलाई में

Mon, 29 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Quarterly examination in secondary schools in July
गोंडा। माध्यमिक स्कूलों में इस बार त्रैमासिक परीक्षा मई माह में नहीं हो पाई। बाजार में माध्यमिक कक्षाओं की किताबें नहीं आने से जोड़कर इसे देखा जा रहा है। अब जुलाई में परीक्षा कराने की तैयारी हो रही है। विभाग ने इसके लिए कॉलेजों को निर्देश दिया है कि बोर्ड से तय मानक के आधार पर गर्मी की छुट्टी के बाद परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ व दस में त्रैमासिक परीक्षाएं नए तरीके से कराने की तैयारी की है। परीक्षा बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी। बोर्ड से जारी निर्देश के मुताबिक मई के तीसरे सप्ताह में ही पहली परीक्षा होनी थी मगर स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होने के कारण पहली त्रैमासिक परीक्षा जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में होगी। नौवीं व दसवीं में त्रैमासिक परीक्षा से कमजोर छात्रों को चिह्नित किया जाना है। जिन्हें अन्य छात्रों के बराबर लाने के लिए उपचारात्मक शिक्षण कार्य पूरे शैक्षिक सत्र में होगा। इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी देने की तैयारी है।
विज्ञापन

बोर्ड ने त्रैमासिक परीक्षा को पूरी तरह से बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित करने का निर्देश दिया है। परीक्षा जुलाई के अलावा नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में होगी। इन परीक्षाओं में मासिक निर्धारित पाठ्यक्रम के हिसाब से ही बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौवीं से बारहवीं तक का पूरा पाठ्यक्रम जनवरी के प्रथम सप्ताह में पूरा कराने का भी निर्देश दिया है। जिससे वार्षिक परीक्षाओं में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी के तीसरे सप्ताह में ही कराई जाएंगी। जिससे बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूलों में कोई गतिविधि न हो। नए शैक्षिक सत्र में फरवरी 2024 में ही बोर्ड परीक्षा कराने ओर परिणाम भी मार्च 2024 में ही जारी करने की तैयारी को ध्यान में रखकर योजना तैयार की जा रही है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के निर्देश पर शैक्षिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। समय से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed