फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PWI Santosh Chaurasia chargesheeted

Gonda News: पीडब्ल्यूआई संतोष चौरसिया को चार्जशीट

Tue, 25 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
PWI Santosh Chaurasia chargesheeted
गोंडा। मालगाड़ी का इंजन व डिब्बे पटरी से उतरने के आरोप में पीडब्ल्यूआई संतोष चौरसिया को चार्जशीट जारी की गई है। इससे पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अधिकारियों ने पीडब्ल्यूआई से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

ट्रेनों के संरक्षित संचालन को लेकर रेल अधिकारी समय-समय पर संचालन से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश देते रहते हैं। इसके बावजूद गत तीन माह में तीन मालगाड़ी अलग-अलग जगह पर ट्रैक से उतर चुकी हैं। रेलवे यार्ड के सामने 24 सितंबर को अप बीसीएम मालगाड़ी के इंजन के चक्के लखनऊ जाते समय ट्रैक से उतर गए थे। इससे ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आई थीं। एक नवंबर को रेलवे गैस एजेंसी के पास ट्रैक पर गिट्टियां गिराते हुए गुजर रही आरएमसी (रेलवे मेटेरियल कंसाइनमेंट) मालगाड़ी के दो डिब्बे भी ट्रैक से उतर गए। मालगाड़ी क्रॉस ट्रैक के पास खड़ी होने से चार, पांच व छह नंबर ट्रैक पूरी तरह से बाधित हो गया था। इससे मालगाड़ी व यात्री ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि ट्रैक से मालगाड़ियाें के उतरने के मामले में पीडब्ल्यूआई संतोष चौरसिया को प्रमंडल के अधिकारी ने 15 दिन पहले निलंबित कर दिया था। बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया। सहायक मंडल अभियंता विशेष आलोक कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूआई को चार्जशीट दी गई है। उनसे जवाब तलब किया गया है। प्रमंडल के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed