फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PWD XEN removed in tender management case

Gonda News: पीडब्ल्यूडी में टेंडर मैनेज मामले में हटाए गए एक्सईएन

Fri, 03 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
PWD XEN removed in tender management case
अ​धिशासी अ​भियंता वीके त्रिपाठी। 
गोंडा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गोंडा के लोक निर्माण विभाग खंड दो में तैनात अधिशासी अभियंता वीके त्रिपाठी को हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई को चल रही उच्चस्तरीय जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, गोंडा में सड़क निर्माण से जुड़े कई बड़े टेंडरों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। कई मामलों में कम दर (लगभग 10 प्रतिशत तक कम) पर आई निविदाओं को निरस्त कर दिया गया, जबकि उच्च दर वाली निविदाओं को प्राथमिकता दी गई। करीब 61 करोड़ रुपये की एक प्रमुख सड़क परियोजना में सबसे कम दर पर निविदा देने वाली फर्म को तकनीकी आधार पर बाहर कर दिया गया। इसी तरह अन्य परियोजनाओं में भी नियमों की अनदेखी और प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप लगे हैं। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद शासन स्तर पर जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

अब अधिशासी अभियंता वीके त्रिपाठी को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किए जाने से विभाग में खलबली मच गई है। इस मामले की जद में आ रहे अन्य लोग बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed