{"_id":"697e43f668741a111c01c8f1","slug":"pwd-employee-dies-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-151326-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत
Sat, 31 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप यादव। फाइल फोटो
तरबगंज। सीबीएन मार्ग पर शनिवार शाम को ड्यूटी से घर लौट रहे पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी प्रदीप यादव (24) झामपुरवा सेझिया के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप को तुरंत सीएचसी तरबगंज पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
रानीपुर के रहने वाले प्रदीप पीडब्ल्यूडी में बेलदार पद पर कार्यरत थे। उनके पिता प्रमोद यादव की चार साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। प्रदीप की मौत की खबर से मां राजवंती, छोटे भाई कुलदीप व पन्नेलाल और बहन आंचल का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल केके त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम वाहन को कब्जे में लिया गया है। चालक को भी हिरासत में लेकर जानकारी की जा रही है।