फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   put the jam on the Gaura post route

गौराचौकी मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 06 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 06 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
put the jam on the Gaura post route
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सकदरपुर गांव में मानक से कम चीनी व राशन का वितरण किये जाने से नाराज तमाम ग्रामीणों ने शनिवार को बभनान-गौराचौकी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। काफी देर बाद कोटेदार व थानाध्यक्ष के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन


बताते हैं कि सकदरपुर गांव के कोटेदार का कोटा निरस्त कर उसे मकोइया गांव के कोटेदार जयप्रकाश से संबद्ध कर दिया गया है। गांव के कार्डधारक कई दिनों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बांटे जाने वाले अनाज से बेहद परेशान थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक कोटेदार वितरण के समय कभी भी पूरा अनाज नहीं देता था। इसकी शिकायत भी कई बार उन लोगों ने अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की दोपहर कोटेदार की गैर मौजूदगी में प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा कार्डधारकों को मानक के विपरीत चीनी का वितरण किया जा रहा था और ग्रामीणों द्वारा उसी समय राशन वितरण की मांग भी की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग जब पूरी नहीं हुई तो उन्होंने बभनान-गौराचौकी मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे छपिया थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी व कोटेदार जय प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इस दौरान लगभग एक घंटा बभनान-गौराचौकी मार्ग बाधित रहा। कोटेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अनाज वितरण के समय आवश्यक कार्य हेतु बभनान चले गए थे।


इस दौरान ग्राम प्रधान की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा था। उधर, पूर्ति निरीक्षक महेश प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों ने संबंधित कोटेदार के विरुद्ध मात्रा से कम चीनी वितरण करने की शिकायत की थी। कोटेदार को मात्रा के अनुरूप अनाज वितरण करने की सख्त हिदायत दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed