फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Put a knife on the woman's neck, looted cash and jewelry

महिला के गले पर चाकू रख लूटी नगदी व गहने

Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Put a knife on the woman's neck, looted cash and jewelry
बालपुर (गोंडा)। पतिसा गांव के एक घर में सेंध काटकर रविवार की देर रात अंदर घुसे बदमाशों ने महिला के गले पर चाकू रखकर 10 हजार रुपए नकदी समेत एक लाख के गहने लूट लिए और फरार हो गए। लूट की सूचना पर सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के पतिसा गांव की रहने वाली सुधा देवी ने बताया कि उसके परिवार के लोग लखनऊ में रहकर रोजगार करते हैं।
विज्ञापन

सुधा के मुताबिक रविवार की रात खाना खाने के बाद वह सो गई थी। इसी बीच देर रात उसके घर की पिछली दीवार में बदमाशों ने सेंध काट दिया और अंदर घुस आए। सुधा ने बताया कि इसी बीच आहट पर जब उसकी नींद खुल गई तो बदमाशों ने उसके गले पर चाकू रख दिया और धमकाते हुए 10 हजार रुपये नगदी, सोने की झुमकी, नथुनी, जंजीर, टप्स व चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे बालपुर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed