Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Purchase stuck in verification in Gonda farmers forced to sell paddy to middlemen

UP News: सत्यापन के फेर में फंसी खरीद, आढ़तियों को धान बेचने को मजबूर किसान; दावे नहीं पकड़ पा रहे रफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

गोंडा में धान खरीद सत्यापन के फेर में फंसी है। इससे किसान आढ़तियों को धान बेचने को मजबूर हैं। किए जा रहे बड़े-बड़े दावे धरातल पर रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं।

विज्ञापन
Purchase stuck in verification in Gonda farmers forced to sell paddy to middlemen
धान खरीद केंद्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में धान खरीद को लेकर शासन स्तर से भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन जिले के क्रय केंद्रों पर अभी भी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। तहसीलों में रकबा सत्यापन की प्रक्रिया से परेशान किसान कम दाम में आढ़तियों को अपनी उपज बेच रहे हैं। इसके कारण खरीद शुरू होने के 15 दिन में मात्र 440 किसानों ने 2445 मीट्रिन टन धान ही सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा है। जबकि, खरीद का लक्ष्य एक लाख दो हजार एमटी है।

विज्ञापन


हलधरमऊ संवाद के अनुसार क्षेत्र में तीन क्रय केंद्र संचालित है। दत्तनगर धान क्रय केंद्र पर क्रय प्रभारी जगदीश्वर नंद ने बताया कि अभी तक 120 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धान बेचने आए किसान सौरभ गोस्वामी ने बताया कि किसानों को सबसे अधिक परेशानी तहसील से धान का रकबा सत्यापन कराने में आ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: नदी लील गई आशियाना... अब रहने का ठौर नहीं; मजदूरी कर काट रहे दिन, आपबीती बताते हुए छलक पड़ीं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को पंजीकरण के सत्यापन में समस्या

राजकीय धान क्रय केंद्र कादीपुर के संचालक संजय कुमार चौहान ने बताया कि उनके केंद्र पर चार किसानों से लगभग 129 क्विंटल धान की खरीद हुई है। मैजापुर केंद्र पर धान लेकर आए किसान महेश कुमार व पवन तिवारी ने बताया कि किसानों को पंजीकरण के सत्यापन में समस्या है। 



यह भी पढ़ेंः- कृषि भारत मेला 2024: लखनऊ में जुटेंगे एक लाख किसान, 15 से 18 नवंबर तक होगा आयोजन

तहसील से सत्यापन जल्दी नहीं हो पाता है। बिना सत्यापन के केंद्र पर अंगूठा नहीं लगता है। एक आढ़ती के यहां धान बेचने पहुंचे किसान राजितराम ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया में फंसकर धान बेचने में दिक्कत होती थी, इस बार आढ़ती को बेचकर नकद पैसा ले लिया। 

34 क्विंटल 80 किलो धान की हुई खरीदारी

मसकनवा संवाद के अनुसार अभी तक चार किसानों से 64 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। गोदाम प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र पर धान खरीदने का लक्ष्य पांच हजार क्विंटल है। क्षेत्र के 23 किसानों से संपर्क किया गया। सहकारी संघ मसकनवा में स्थिति धान क्रय केंद्र पर एक किसान से 34 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed