फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Public service centers non-functional in 871 Gram Panchayats; show-cause notices issued

Gonda News: 871 ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्र ठप, कारण बताओ नोटिस

Mon, 24 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Public service centers non-functional in 871 Gram Panchayats; show-cause notices issued
पंचायत भवन गुरसडी में सीएससी से संबंधित कार्य करते पंचायत सहायक धीरेंद्र प्रताप सिंह। - संवाद
गोंडा। जिले की 871 ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्रों का संचालन ठप है। इन पंचायतों में ओएसआर (स्वयं के संसाधन से आय) शून्य है। मामले में प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से आधार पंजीकरण व संशोधन, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता खोलने, नकद निकासी, बिजली-पानी व मोबाइल बिल भुगतान समेत करीब 207 सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इनके संचालन की जिम्मेदारी पंचायत सहायकों को दी गई है। ओएसआर पोर्टल की 21 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार, 1192 में सिर्फ 321 ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्रों से आय हुई। यानी महज 26.93 प्रतिशत पंचायतों में ही केंद्र संचालित मिले, जबकि 871 पंचायतों में आय शून्य रही। इससे ग्रामीणों को कई सेवाओं के लिए ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नवाबगंज में सबसे खराब स्थिति

नवाबगंज की 71 में सिर्फ पांच पंचायतों में जनसुविधा केंद्र संचालित मिले। यहां संचालन का प्रतिशत 7.04 रहा। इटियाथोक में 14.12, वजीरगंज में 13.33, तरबगंज में 14.81, पंडरीकृपाल में 19.30 और परसपुर में 21.33 प्रतिशत पंचायतों में ही केंद्र संचालित मिले। मुजेहना में 48.28 प्रतिशत पंचायतों में केंद्र संचालित मिले, जो जिले में सबसे बेहतर स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में खाते सक्रिय कराने के निर्देश

सभी संबंधित पंचायतों के ओएसआर खाते तीन दिन में सक्रिय कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाते सक्रिय न होने का कारण साक्ष्य सहित स्पष्ट करने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

-जीडी जैन, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed