फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Public Interest Fair concludes, winners receive scholarships

Gonda News: जनहित मेले का समापन, विजेताओं को मिली छात्रवृत्ति

Sat, 14 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Public Interest Fair concludes, winners receive scholarships
वजीरगंज। नौबस्ता स्थित रामेश्वर नाथ धाम में आयोजित तीन दिवसीय जनहित मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सिन्हा फाउंडेशन की ओर से एक वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ग्रुप ए (कक्षा 8 से 10) में हर्षवर्धन मौर्य प्रथम रहे। अनुराग गोस्वामी, जागृत शुक्ला व मनीष कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। ग्रुप बी (कक्षा 11-12) में प्रिंस मौर्य, शशांक भारती व शिवि जायसवाल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। प्रति वर्ग वरीयता के आधार पर 10 प्रतिभागियों को विशेष नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने किया।
विज्ञापन


मेले में रक्तदान शिविर, आई कैंप, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, मीना बाजार, निशुल्क झूले, मैजिक शो व कठपुतली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। सांस्कृतिक संध्या में गगनदीप ऑर्केस्ट्रा ने प्रस्तुति दी। आयोजन में डॉ. दीपेन सिन्हा सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed