{"_id":"5f11ce9c8ebc3e63a47f28f7","slug":"public-information-centers-will-be-opened-in-nine-gram-panchayats-with-large-population-gonda-news-lko531205952","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी आबादी वाली नौ ग्राम पंचायतों मेें खुलेगें जन सूचना केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी आबादी वाली नौ ग्राम पंचायतों मेें खुलेगें जन सूचना केंद्र
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम पंचायतों की क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत जिले की 09 ग्राम पंचायतों के पंचायतों भवनों में जनसूचना केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें बड़ी ग्राम पंचायतों को तरजीह दी जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें डीएम ने बड़ी ग्राम पंचायतों को चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि पंचायतीराज निदेशालय के निर्देशन में प्रदेश की 500 ग्राम पंचायतों में जन सूचना केंद्र (सीएससी) की स्थापना होगी। इसके लिए ग्राम पंचायतों में निर्मित पंचायत भवनों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराकर सीएससी सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बैठक में सीडीओ को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर जिले की सबसे ज्यादा आबादी वाली ऐसी ग्राम पंचायत का चयन कर लें। जिनकी आबादी सबसे अधिक हो। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की कुल 09 ग्राम पंचायतों में सीएससी सेंटरों को स्थापित कराया जाएगा। जिससे ग्रामीण स्तर पर लोगों को तमाम सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर सीएससी सेंटर खुल जाने से ग्राम पंचायतों एवं जन सेवाकेंद्रों की स्वयं की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्राम पंचायत सचिवालय की परिकल्पना को भी बल दिया जा सकेगा। ग्राम पंचायतों के आईटी संबंधी कार्य आसानी से हो सकेंगे।
बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एडीएम राकेश सिंह, सीआरओ आरआर प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, पीडी सेवाराम चाौधरी, डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, ईओ नगर पालिका विकास सेन, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।