फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Provide honorarium to employment servants before Diwali

Gonda News: दीपावली से पूर्व रोजगार सेवकों को दिलाएं मानदेय

Mon, 30 Oct 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Provide honorarium to employment servants before Diwali
गोंडा के रुपईडीह ब्लॉक में अतिरिक्त कार्यक्रम अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक।
खरगूपुर (गोंडा)। नौ महीने से रोजगार सेवकों को मानदेय न मिलने से उनमें असंतोष व्याप्त है। इसकी मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुकदेव प्रसाद तिवारी की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजेश सोनी को सौंपा। दीपावली के पूर्व मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बीते नौ महीने से विकासखंड के अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिल पा रहा है। विकासखंड कार्यालय द्वारा कंटीजेंसी का हवाला देते हुए मानदेय भुगतान रोक रखा है। जबकि शासन द्वारा कंटीजेंसी के आधार पर मानदेय देने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया। बताया कि शासन ने 27 अक्तूबर को आदेश जारी करते हुए दीपावली को देखते हुए रोजगार सेवकों का बकाया भुगतान किए जाने को कहा है। बावजूद इसके विकासखंड के रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान रविंद्र कश्यप, अनिल मिश्रा, रामस्वरूप शुक्ला, रवि शंकर तिवारी, रामफेरन यादव, विशाल शुक्ला, गोपाल उपाध्याय, तुलसीराम, चक्रधर अवस्थी, शिवपाल चंद यादव व अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed