फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protests held in all four tehsils of Ayodhya against the arrest of a Lekhpal

Gonda News: अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में चारों तहसीलों में प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Protests held in all four tehsils of Ayodhya against the arrest of a Lekhpal
करनैलगंज व सदर तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
गोंडा। अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप की एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई में गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। सदर तहसील में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप अपने राजस्व गांव पराकैल के सचिवालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने रुपये लेने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लेखपालों ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों की छवि प्रभावित होती है और उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, आत्माराम वर्मा, वीरपाल, आर्यन पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, अजीत कुमार, मोइनुद्दीन, उमेश जायसवाल, दानिश, भीमप्रसाद, विवेक पटेल आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

- मनकापुर। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संघ ने कार्रवाई को अनुचित बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उदित पवार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरबगंज। लेखपाल संघ ने तहसील में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। तहसील अध्यक्ष रामेश्वर दत्त तिवारी और मंत्री विक्रम बहादुर ने कहा कि शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और लेखपाल की भूमिका की जांच के बाद ही ट्रैप कार्रवाई होनी चाहिए। संघ ने सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र जांच, सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की समीक्षा की मांग की। इस दौरान राजेश कुमार मिश्र, राकेश यादव, सुरेश वर्मा, सुशील मिश्र, वेदप्रकाश गौड़ आदि लेखपाल मौजूद रहे।

- करनैलगंज। तहसील सभागार में लेखपालों ने नारेबाजी करते हुए कलमबंद हड़ताल की और थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों ने सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एसआईटी से जांच और शिकायत की सत्यता की जांच कराने की मांग की। इस दौरान मनीष कुमार, फैय्याज अहमद, धर्मेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश मिश्र, शांति देवी, ब्रजेश कुमार, ललित कुमार, विष्णु शुक्ल, विकास सिंह, राहुल आदि लेखपाल मौजूद रहे।

करनैलगंज व सदर तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद

करनैलगंज व सदर तहसील में प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed