फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protested by placing dead body on Gonda-Utraula road

Gonda News: गोंडा-उतरौला मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protested by placing dead body on Gonda-Utraula road
पवन तिवारी हत्याकांड
विज्ञापन

गोंडा। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम पवन का शव घर पहुंचा तो परिजनों समेत ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सोनी गुमटी ओवरब्रिज के पास गोंडा-उतरौला मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। सीओ आनंद कुमार राय, देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह व नगर कोतवाल संतोष मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन परिजन डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। नाराज लोगों ने बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने कहा, सालपुर चौकी की पुलिस की लापरवाही से पवन की हत्या हुई है। संबंधित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।पुलिस ने घेरा बनाकर ग्रामीणों को हटाकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया मगर परिजन शव को पकड़कर लेट गए। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। देर शाम अफसरों के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed