{"_id":"6aeb6cb7f753217f0601d962","slug":"protest-over-the-issue-of-dead-cattle-at-a-cowshelter-gonda-news-c-100-1-slko1026-169324-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोशाला में मृत गोवंश के मामले में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोशाला में मृत गोवंश के मामले में प्रदर्शन
Wed, 04 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते विश्व हिंदू महासंघ के लोग।
गोंडा। मुजेहना विकासखंड के रुद्रगढ़ नौसी स्थित गोशाला में मृत गोवंश की खाल उतारे जाने के मामले को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकालकर घटना पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में मातृशक्ति विश्व हिंदू महासंघ की जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी, करणी सेना के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आर्यन पांडेय और गो रक्षक पवन कौशल शामिल रहे। उन्होंने गोशाला में हुई घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
केयरटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुजेहना। मृत दो गोवंश की खाल निकालने के मामले में केयरटेकर श्यामदीन यादव के खिलाफ धानेपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश कुमार ने केयरटेकर पर मिलीभगत कर मृत गोवंश की खाल निकलवाने का आरोप लगाया है। रमेश ने बताया कि 30 अक्तूबर को गोआश्रय केंद्र में दो गोवंश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए केयरटेकर दोनों के शवों को गोशाला के बाहर स्थित गो-अंत्येष्टि स्थल पर ले गया था। आरोप है कि वहां एक व्यक्ति ने केयरटेकर की मिलीभगत से खाल निकालने का काम शुरू किया था। सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि धानेपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।