फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   protest

रेल कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
protest
गोंडा। रेलवे का किसी भी हालत में निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए यूनियन प्रशासन से हर प्रकार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। पुरानी पेंशन नीति को समाप्त करने सहित कई मुद्दों को लेेकर निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। यह बात एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कन्हैयालाल गुप्ता ने गुरुवार को गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी स्कूल के बगल स्थित यूनियन दफ्तर में आयोजित एक सभा में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

महामंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी एकता का परिचय देते हुए यूनियन के बैनर तले अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन रेलवे लाइनों की संख्या बढ़ने से वर्क लोड भी अधिक हो गया है। लेकिन भारत सरकार कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी होने के कारण उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। महामंत्री ने कहा कि मेट और कीमैन का ग्रेड पे 2800 दिया जाए। साथ ही रेलवे के अन्य सेक्शन में तैनात टेक्नीशियन को वरिष्ठ तकनीशियन के रूप में 4200 ग्रेड पे दिया जाए। कहा कि रेलवे में तेजी से बढ़ रही ठेकेदारी प्रथा को रोक लगाने, बकाया एरियर देने व नई पेंशन नीति को समाप्त करने के लिए यूनियन निरन्तर संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल मंत्री अजय वर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए यूनियन के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने का आह्वान किया। शाखा मंत्री राम नगीना ने कहा कि यूनियन से जुड़े कर्मचारियों के हित के लिए रेलवे प्रशासन व भारत सरकार से संघर्ष जारी रहेगा।

सभा को आरएस मिश्रा, फरहान, सूरज प्रसाद चौहान, शाहिद अली, विनोद कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान राम सिंह, रामचंद्र ,आनंद कुमार, पहलाद चौधरी, लईक, अनवर खान, कृष्ण कुमार उपस्थित थे। इससे पूर्व महामंत्री केएल गुप्ता ने एक जुलूस निकालकर रेलवे यार्ड गोंडा के अंतर्गत सभी विभागों के कर्मचारियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed