फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   protest from station superintendent

स्टेशन अधीक्षक का किया घेराव

Wed, 19 Aug 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 19 Aug 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र के आदेश पर रेलवे स्टेशन पर गैस-चूल्हे का प्रयोग पूर्णतया: प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर खान-पान की व्यवस्था के संचालन के लिए जिस बेस किचन की डिमांड स्टाल लगाने वाले लोग कर रहे हैं, उन्हें अभी तक किसी तरह की कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


जिसके विरोधस्वरूप बुधवार को तमाम स्टाल संचालकों ने रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एएन मिश्र का उनके कार्यालय में घेराव किया। स्टाल संचालकों की मांग थी कि जब तक बेस किचन में उनके लिए खान-पान बनाने की सारी व्यवस्थाएं मुहैया नहीं हो जातीं, तब तक रेलवे स्टेशन पर लगी गैस चूल्हे के प्रयोग पर रोक को हटा लिया जाए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्टाल लगाकर खान-पान की बिक्री करने वाले स्टाल संचालक गोपाल मिश्र, गोपाल जायसवाल, रियाज अहमद आदि ने बुधवार को स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया। स्टाल संचालकों का कहना था कि रेलवे स्टेशन पर खान-पान के लिए प्रयोग किए जाने वाले गैस-चूल्हे को महाप्रबंधक के आदेश पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जो बेस किचन उन्हें खान-पान बनाए जाने के लिए मुहैया कराया गया है। वहां किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। बेस किचन में कई जगहों पर पानी भरा है। जबकि अन्य सुविधाएं भी यहां से नदारद हैं। इसलिए जब तक बेस किचन में खान-पान बनाए जाने की सारी व्यवस्थाएं मुहैया नहीं हो जातीं।

तब तक के लिए उन्हें रेलवे स्टेशन पर गैस चूल्हा जलाए जाने की अनुमति प्रदान की जाए। जिससे कि उनकी अजीविका प्रभावित न हो, साथ में रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी किसी तरह की कोई दिक्कत खान-पान के सामान को लेकर न हो।


स्टेशन अधीक्षक एएन मिश्र ने बताया कि स्टाल संचालकों की सारी मांगों को सुनकर उससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण को दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed