फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   protest by keeping dead body on road after death of youth in accident

Gonda News: हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest by keeping dead body on road after death of youth in accident
बभनान (गोंडा)। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे बाद हर्रैया एसडीएम के समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर निवासी समय प्रसाद यादव का बेटा साहुल यादव (22) बुधवार रात खेत की रखवाली के लिए बाइक से जा रहा था। रात करीब 10 बजे बभनान-कठौतिया सांवडीह मार्ग पर पैकोलिया पाली गांव के पास उसकी बाइक बभनान की नहर कॉलोनी की तरफ से आ रहे जलेबीगंज निवासी चीनी मिल कर्मचारी अभिषेक की बाइक से टकरा गई। हादसे में साहुल व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को पीएचसी बभनान पहुंचाया गया। जहां से परिवार के लोग साहुल को जिला अस्पताल बस्ती ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट पहने थे या नहीं, इस बारे में पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने रात में ही हादसे की सूचना के बाद भी समय से पुलिस के नहीं पहुंचने व स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बभनान-हर्रैया मार्ग स्थित नहर पुलिया पर शव रखकर सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि, साहुल अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। अब उसके परिवार का गुजारा कैसे होगा।

पैकोलिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व गौर थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। फिर हर्रैया एसडीएम विनोद पांडेय ने बातचीत कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed