{"_id":"67cc910151720eb3c60993b8","slug":"protest-begins-against-conducting-exams-at-maa-pateshwari-university-gonda-news-c-100-1-slko1026-133923-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से परीक्षा कराने का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से परीक्षा कराने का विरोध शुरू
Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। देवीपाटन मंडल के बलरामपुर में बने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से जिले के महाविद्यालयों की परीक्षाएं कराने की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल को मांग पत्र भेजकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में ही सम-विषम सहित समस्त परीक्षाएं कराए जाने की मांग की है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अध्ययनरत करनैलगंज क्षेत्र के बीए व बीएससी के सचिन शर्मा, शिवपाल, रोहित यादव, साक्षी गुप्ता, राजकुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, मोहित, आलोक, हर्षित सिंह, अनुराधा सिंह, रिद्धिमा सिंह, आदित्य सिंघानिया, कौशिकी वैश्य, नवनीत कौर, अर्चिता, मानसी सिंह, कुलदीप जायसवाल, प्राची सहित करीब 140 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र राज्यपाल को भेजा।
मांग पत्र में विद्यार्थियों ने कहा है कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्नातक व परास्नातक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सभी सेमेस्टर की परीक्षा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में कराने का बयान दिया है। तभी से छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव में हैं। यदि शैक्षिक सत्र 2024-25 के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अलग-अलग विश्वविद्यालयों द्वारा कराई जाती हैं तो विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। विद्यार्थियों का कहना है कि जब हम लोगों ने विषय सेमेस्टर की परीक्षा डॉ. राम मनोहर लोहिया विवि से दी है तो सम सेमेस्टर की परीक्षा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से कैसे दे सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल से अवशेष आगामी सेमेस्टर की परीक्षाएं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से ही संपादित कराने की मांग की है।