Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protest against the murder of the ex-president of the Hindu Samaj Party

हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of the ex-president of the Hindu Samaj Party
गोंडा में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हिं? - फोटो : GONDA
गोंडा। हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर आज हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में छह सूत्री ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आम्बेडकर चौराहा पर एकत्र हुए और वहीं से कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर सभा किया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश सह संगठन मंत्री इंद्र बलि सिंह ने कहा कि सरकार कमलेश तिवारी के हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करे। विभागाध्यक्ष शीतला प्रसाद तिवारी ने कहा कि देश में हिंदू नेताओं की हो रही हत्याएं चिंताजनक है।
विज्ञापन

सरकार डा. प्रवीण भाई तोगड़िया को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। जिला मीडिया प्रभारी हरीश गुप्ता ने कहा कि ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो हिन्दू संगठन चुप नही बैठेंगे। संचालन जिला महामंत्री फूल चंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय पांडे, लक्ष्मीकांत कसौधन, अविनाश सिंह जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद, श्रीकांत मिश्रा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, वरुण तिवारी जिला उपाध्यक्ष, रवि प्रकाश कसौधन जिला उपाध्यक्ष, शंभू सिंह जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, अंकित शुक्ला मुंबई नगर अध्यक्ष, सुनील तिवारी, विकास आर्य, विजय आर्य, सुनील तिवारी जिलामंत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, भानु तिवारी, हरीश तिवारी, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed