{"_id":"e36f6a3fa256171035eb43942deec5fd","slug":"protest-against-lathicharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में लाठी चार्ज के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में लाठी चार्ज के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में विगत दिनों शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कराकर प्रदेश सरकार ने निरंकुशता की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। सपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश का विकास ठप है।
विज्ञापन
प्रदेश की बदहाली व जन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा लाठियां भांजी जाती है। प्रदेश सरकार के इस उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब और मुखर होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शफीक अख्तर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में दमन विरोधी दिवस पर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कहीं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपांकर सिंह, जिला महासचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह शीलू व मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज गुप्ता आदि ने लखनऊ में लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चाहे जितना उत्पीड़न कर लें हम लोग बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
जन समस्याओं के खिलाफ हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। धरने को सुरेन्द्र गौतम, शादाब जिलानी, हनीफ मास्टर, राम कुमार, अभिषेक तिवारी, विनय कुमार मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर इंदु भूषण वर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश की जनविरोधी सपा सरकार को बर्खास्त किए जाने, लाठी चार्ज की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, जिले की बदहाल सड़कों की दशा सुधारे जाने, बिजली समस्या में सुधार लाने तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपांकर सिंह पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
इस अवसर पर अवधेश पाल सिंह, अजीत कुमार मिश्रा, शिवम पांडेय, रुपेन्द्र त्रिपाठी, गोपाल रस्तोगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।