फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Protecting the interests of litigants is paramount

वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए सघर्ष करते हैं अधिवक्ता: प्रभात

Fri, 19 Mar 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Protecting the interests of litigants is paramount
गोंडा। वादकारियों के हितों के लिए सदियों से अधिवक्ता संघर्ष करते चले आ रहे हैं। उक्त विचार शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित नव निर्वाचित कार्यकारिणी बार एसोसिएशन की शपथ समारोह में मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने मौजूद अधिवक्ताओं से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता ही वादकारी न्याय हित के लिए संघर्ष कर न्याय दिलाते हैं। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राकेश पाठक सदस्य बार काउंसिल उप्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई के लिए बार काउंसिल सदैव तत्पर है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्कर मिश्रा ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका प्रक्रिया के बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। न्यायपालिका से लोगों का विश्वास कायम करने में अधिवक्ता की महती भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, फौजदारी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, एल्डर कमेटी चेयरमैन पीएस पांडेय, सीके पाठक आदि लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारणी के सदस्यों को बधाई देते हुए संघर्ष में शामिल होने की बात कही।
इसके पूर्व मुख्य-विशिष्ट अतिथि व एसडीएम हीरालाल ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किया। विशिष्ट अतिथि राकेश पाठक ने अध्यक्ष गोमती प्रसाद पाठक, महामंत्री केदार नाथ मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मौर्य, कोषाध्यक्ष शिव कुमार कौशल, संयुक्त मंत्री प्रशासन शैलेन्द्र उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य जगदीश तिवारी, शिव कुमार लाल श्रीवास्तव व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार शुक्ला व पीएस पांडेय ने समापन कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रतन सेन सिंह, अरविंद भारती, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, गिरजेश मिश्रा, अरुण पांडेय, अनिल कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार मिश्रा, श्याम लाल शुक्ल, राज कुमार मिश्रा, केजी मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed