फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Property worth Rs 2.5 million attached to three gangster accused

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की 25 लाख की संपति कुर्क

Tue, 23 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 2.5 million attached to three gangster accused
गोंडा। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने शराब का चुनाव में इस्तेमाल रोकने के लिए शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम मनकापुर ने भरहू भट्ठा गांव में गैंगेस्टर के तीन आरोपियों की 25 लाख संपत्ति कुर्क कर दी।
विज्ञापन

एसडीएम मनकापुर हीरालाल ने बताया कि मनकापुर क्षेत्र के भरहू भट्ठा गांव के लोग कच्ची शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर करते थे। इसको लेकर पूरा गांव सुर्खियों में रहा है। यहां के रहने वाले नन्हकन, राजेश व विष्णु प्रताप के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक केके राणा व धानेपुर थानाध्यक्ष संजय तोमर की टीम के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गैंगेस्टर के तीनों आरोपियों की अचल संपत्ति कुर्क की गई है। जिसमें मकान व जमीन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कुर्क की गई संपति की कीमत 25 लाख रुपये है। टीम में राजस्व निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, लेखपाल प्रेमशंकर, उपनिरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय, ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक अवधेश यादव, रमेश यादव, हेड कान्सटेबल गिरजेश गिरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed