{"_id":"6439beb6f6dd040cdcede7f8a19c3f25","slug":"prompting-show-to-choose-the-village-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सरकार चुनने को दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सरकार चुनने को दिखा उत्साह
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के पहले चरण में शनिवार को गैसड़ी तथा पचपेड़वा ब्लॉक के 467 बूथों पर जमकर मतदान हुआ। गांव की सरकार चुनने के प्रति लोगों में भारी उत्साह दिखा। महिला, बुजुर्ग, निशक्त व युवा मतदाताओं में वोट डालने की होड़ सी दिखी। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई।
दोनों ब्लॉकों में किसी भी बूथ पर हिंसा की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। एक दो स्थानों पर फर्जी वोटिंग आदि को लेकर कहासुनी होने की सूचना तो मिली लेकिन बूथों पर तैनात सुरक्षा बलों व अधिकारियों ने मामला रफा-दफा कर दिया।
बीमार व निशक्त ने भी किया मतदान
अपनी सरकार चुनने का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। पचपेड़वा ब्लॉक के बैरिहवा निवासी झींगुर जोकि बीमारी के चलते चलने-फिरने में नाकाम हैं। बेटे के साथ बूथ पर जाकर मतदान किया। फरेंदी गांव निवासी जाफर अली जो कि जन्म से निशक्त हैं। उन्होंने भी लाठी के सहारे बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इन दोनों लोगों ने बताया कि सरकार की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत का गठन विकास के लिए जरूरी है। इसके गठन में सबको मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
युवा वोटरों में भी दिखा जोश
गांव की सरकार चुनने के प्रति पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं में भी भारी उत्साह दिखा। युवा मतदाता वोटर आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर बूथों पर मतदान करने पहुंचे। युवा मतदाता शुभम, सुनील, मनीष व आनंद प्रकाश आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की पहली कड़ी होती है। यहीं से असली भारत की शुरुआत होती है। पंचायत प्रतिनिधि चुनने में सबको पूरी ईमानदारी से मतदान करना चाहिए।
चूल्हा-चौका छोड़ किया मतदान
प्रधानी के चुनाव में नई-नवेली दुल्हनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को घर का चूल्हा-चौका छोड़कर वोट डालने बूथ पर पहुंची दुल्हनों का उत्साह देखने लायक था। लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर दुल्हनों ने मतदान किया। घर से बूथ तक आने और मतदान करके वापस लौटने तक दुल्हनों का घूंघट उनके मुंह पर बरकरार दिखा।
छिट-पुट हुई नोंक-झोंक
गैसड़ी ब्लॉक के नचौरा, मदरहवा, बेलहसा व चौकिया मतदान केंद्रों पर कुछ लोगों के बीच फर्जी वोटिंग व मनमानी को लेकर नोक-झोंक होने की खबर मिली है। हालांकि यहां पर तैनात सुरक्षा बलों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला रफा-दफा कर दिया। इन बूूथों से किसी भी प्रत्याशी अथवा उसके समर्थक द्वारा लिखित शिकायत किये जाने की सूचना नहीं मिली।
प्रेक्षक, डीएम व एसपी रहे मोबाइल
प्रथम चरण का मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक प्रवीण कुमार अग्रवाल, डीएम प्रीति शुक्ला तथा एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव दल-बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने पूर्व में घोषित संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास नजर रखी तथा लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
घरों से वोटर निकालने में जुटे रहे प्रत्याशी
शनिवार को मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटरों को घरों से निकालकर बूथ पर पहुंचाने में लगे रहे। कई गांवों में मतदान के दिन उत्सव जैसा माहौल दिखा। लोग समूह में घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को वोटर पर्ची मुहैया कराने में भी भारी दिलचस्पी दिखाई। घरों पर भी जाकर मतदाताओं को पर्ची देने का काम प्रत्याशी व उनके समर्थक शुक्रवार से ही कर रहे थे।