{"_id":"5f5f900e8ebc3e99d53a4c19","slug":"programs-organized-with-resolutions-on-hindi-day-gonda-news-lko5401242200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस पर संकल्पों के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस पर संकल्पों के साथ आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन
गोंडा में हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी में पाठ करते कवि।
- फोटो : GONDA
गोंडा। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर लोगों को हिंदी से जागरूक करने के संकल्पों के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रुद्र फाउंडेशन ने कोरोना महामारी के नियमों को ध्यान में रखते हुए वेदम विद्यालय में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था के उपाध्यक्ष वेदांत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिले के श्रृंगार रस के कवि शिवम मिश्रा ओज के हरीश सजल, चंदन तिवारी एवं मनीष सिंह, विनय शुक्ला ,ज्योतिमा शिवम तिवारी ने अपना काव्य पाठ किया। गोष्ठी का संचालन युवा कवि चंदन तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में वेदम स्कूल के प्रबंधक जयशंकर तिवारी, नेचर क्लब के अभिषेक द्विवेदी रे ऑफ साइंस के राजेश मिश्रा एमएसआईटीएम के प्रबंधन प्रवक्ता सुशांत श्रीवास्तव आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अभिषेक मिश्र, सत्यम मिश्रा, अभिषेक शुक्ला ,योग अध्यापिका नीरू सिंह ,रमन सिंह, विजय शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे। लक्ष्य फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने हिंदी दिवस के अवसर पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों संग हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया। नगर के जानकी नगर मझौवा के संस्कार केंद्र पर पहुंच कर आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों को कॉपी-किताब, पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री देकर कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान फाउंडेशन के जीतेंद्र पांडेय हलचल, प्रदेश सचिव ललित मिश्रा, कोषाध्यक्ष रूप गुप्ता, सहसंयोजक गौरव पाठक, शिवम मिश्रा, ओम मिश्रा, सर्वेश तिवारी, दीपक तिवारी, सौरभ गुप्ता गौतम आदि मौजूद रहे।
आईटीआई लिमिटेड स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र मनकापुर में 14 सितंबर से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ सोमवार को अतिरिक्त महाप्रबंधक दिलीप कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा किहिंदी काजितना प्रचार-प्रसार होगा उतना ही हमारे देश में ही नही, दुनिया में हिंदी का सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी मानव संसाधन (राजभाषा), सचिव एवं राजभाषा कार्यान्यवन समिति के अशोक वर्मा ने कहा कि इस हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत हमारी राजभाषा हिंदी का मान सम्मान और अधिक बढ़े इसी को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे हिन्दी प्रश्नोत्तरी, हिंदी निबंध, हिंदी टिप्पण लेखन, हिंदी श्रुतिलेख, हिंदी काव्य-पाठ, हिंदी पीसी टंकण, हिंदी आशु भाषण, मौखिक प्रश्नोत्तरी आदि आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर उमाकांत कुशवाहा, आईटीआई कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री राम सजन, राम लखन वर्मा आदि रहे। मसकनवां में नवोदित साहित्य संस्थान भोपतपुर के तत्वावधान में रायलसन इंटर कॉलेज भोपतपुर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
अध्यक्षता वासुदेव त्रिपाठी व संचालन संस्थान के अध्यक्ष डा वीएन शर्मा ने किया। सरस्वती वंदना से युवा कवि राम सूरज वर्मा ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। कवि राम सूरज वर्मा प्रकाश ने भक्तिभाव पूर्ण रचना पढ़ी ‘नियम, संयम से रहता हूं मुझे कमजोर मत समझो, अपने इंद्रियों को कुछ हदों तक साध रखा हूं’। रघुभूषण तिवारी ने दहेज को कुप्रथा करार देते हुये रचना पढ़ी ‘कुछ बात समझ में आती न यह दहेज बना कैसा दानव, हृदय विदारक घटना होती मानव अब न रहा मानव’। कवि काशीराम कृष्न ने सौंदर्य भाव पर मार्मिक रचना पढ़ी। संस्था के अध्यक्ष डॉ. वीएन शर्मा ने हिंदी भाषा के महत्व पर रचना पढ़ी। इसके अलावा गोष्ठी में धर्मेन्द्र, सूरज, अर्जुन शुक्ला, वीरेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द प्रसाद पांडेय, राम भूल, राहुल शर्मा, राजकुमार आदि गणमान्य लोग श्रोता के रूप में उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस पर बच्चों को यूनीफार्म वितरित किया
मॉडल स्कूल करनैलगंज में हिंदी दिवस पर बच्चों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाध्यापक नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने बच्चों को यूनीफार्म भी वितरित किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष नील कमल शुक्ल ने कहा कि हिंदी को बच्चे गंभीरता से पढ़ें। आशुतोष शुक्ल, निशात, प्रदीप कुमार मौर्य आदि रहे।