{"_id":"66f99aee762f3c42d00e2526","slug":"professional-course-seats-full-in-government-iti-gonda-news-c-100-1-gon1003-124620-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजकीय आईटीआई में प्रोफेशनल कोर्स की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजकीय आईटीआई में प्रोफेशनल कोर्स की सीटें फुल
विज्ञापन
गोंडा। जिले के गोंडा और करनैलगंज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संंस्थान (आईटीआई) में नवनिर्मित टाटा टेक्नोलॉजी की सभी प्रोफेशनल कोर्स की सीटें भर गईं। रविवार को आईटीआई में अंतिम चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। ऐसे में सरपेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक (इम्ब्रोइडरी) में एक भी प्रवेश नहीं हो सका है। कई ट्रेडों में अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं ली है। एक अक्तूबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
गोंडा और मनकापुर राजकीय आईटीआई में पहली बार मैकेनिक इलेकिट्रक व्हीकल्स, मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन और प्लंबर के अलावा बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर मेकेनिकल, इंडस्ट्रियल एंड डिजिटल मैन्यूफ्चरिंग टेक्नीशियन और मेकेनिक (मोटर व्हीकल्स) समेत छह कोर्सेस में प्रवेश शुरू की गई थी। गोंडा नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि मौजूदा औद्योगिक मांग के अनुसार तैयार किए गए ट्रेडों की सभी सीटें भर गई हैं। लेकिन सरपेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीक (इम्ब्रोइडरी) कढ़ाई जैसे ट्रेडों में एक भी प्रवेश नहीं हो सका है। रविवार को राजकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। बावजूद इसके गोंडा, मनकापुर, तरबगंज आईटीआई में 218 सीटें खाली रह गई हैं।
जिले के मनकापुर समेत चारों आईटीआई में 1748 सीटों पर प्रवेश के लिए चार चरणों की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला सीटों को भरने के लिए आईटीआई के आसपास गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया गया। बावजूद इसके आखिरी समय तक ट्रेडों के प्रति अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। एक अक्तूबर से सभी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
देवीपाटन मंडल में टाटा टेक्नोलाजी के कोर्सेस शुरू करना विभाग के लिए अहम चुनौती होगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी कार्यशालाओं में बिजली कनेक्शन समेत बैठने के लिए समुचित इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि सिंगल फेस अस्थायी कनेक्शन से कार्यशाला का संचालन नहीं सकता है। ऐसे में पुराने भवन में ही कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। शासन के अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही कनेक्शन समेत जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
संयुक्त निदेशक राजेश राम ने बताया कि देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के कुल आठ आईटीआई में टाटा टेक्नोलॉजी के कोर्स शुरू किए गए थे। गोंडा समेत आईटीआई ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि कुछ आईटीआई चूक गईं। इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्यों से रिपोर्ट तलब की गई है।