{"_id":"6af7503bae86251ed103edf0","slug":"procession-of-mahalakshmi-taken-out-amidst-chants-gonda-news-c-100-1-slko1026-169782-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जयकारों के बीच निकली महालक्ष्मी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जयकारों के बीच निकली महालक्ष्मी की शोभायात्रा
Fri, 13 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के गुड़ाही बाजार में भजन गातीं नेहा किंकर व निकाली गई शोभायात्रा। स्रोत: सोशल मीडिया
करनैलगंज। गुड़ाही बाजार में आयोजित महालक्ष्मी पूजा महोत्सव का शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इससे पहले श्रीरामलीला भवन से महालक्ष्मी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। बैल पर सवार भोलेनाथ और भस्म की होली का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा गाड़ी बाजार और लकड़ी मंडी होते हुए सर्वामाई थान पहुंची। इसके बाद गुरुद्वारा रोड, मौर्य नगर और सकरौरा चौराहा होते हुए कटरा घाट पहुंची। शाम को सरयू नदी के तट पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
इससे पहले बृहस्पतिवार रात श्रीरामलीला भवन में जागरण आयोजित हुआ। कानपुर से आईं भजन गायिका नैना किंकर के साथ कुमार आदर्श और पंकज ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। अवधी कॉमेडी कलाकार रमेश दुबे रमेशवा ने हास्य प्रस्तुतियों से लोगों को खूब गुदगुदाया। आयोजन में अनोखेलाल मोदनवाल, सोनू पुरवार, कन्हैया लाल वर्मा, अर्चित पांडेय, अप्पू मोदनवाल, संतोष पांडेय, अशोक सिंघानिया, अरमान पुरवार, अनुज जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, पवन मोदनवाल, आयुष सोनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।