{"_id":"653aa688a4ed721c3d0428c3","slug":"procession-held-in-the-city-before-bharat-milap-gonda-news-c-100-1-slko1028-6576-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भरत मिलाप से पहले नगर में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भरत मिलाप से पहले नगर में निकली शोभायात्रा
Thu, 26 Oct 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गई शोभायात्रा।
गोंडा। दशहरा के बाद बुधवार की शाम को रामलीला समितियों की तरफ से श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व बजरंग बली की शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों संग शोभायात्रा विभिन्न मोहल्लों से होकर रामलीला स्थल पर पहुंची। जहां भरत मिलाप की लीला प्रदर्शित की गई।
नगर के भरत मिलाप चौराहे पर श्रीराम व भरत का मिलाप देखकर लोग भावविभोर हो गए। प्रभु के पहुंचने का समाचार हनुमान जी ने भरत को दी। अपने ईष्टदेव रूपी ज्येष्ठ भ्राता के आने का समाचार सुनते ही भरत व शत्रुघ्न स्वयं को रोक नहीं सके और गुरु वशिष्ठ संग दौड़ पड़े। गोपाल मोदनवाल, संतोष सोनी, पीयूष सोनी, विनय तिवारी, अमित लाल, अंकित, सचिन, प्रकाश अतुल, रवि सोनी व अन्य ने चारों भाइयों की आरती उतारकर भोग लगाया।
श्रीभरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष रजत सोनी ने बताया कि सर्वप्रथम प्रभु राम ने लंकेश रावण का मर्दन करने के बाद मोहल्ला राजा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर महादेव को नमन किया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल, महामंत्री राकेश वर्मा, सपा नेता सूरज सिंह, दिनेश कश्यप, नंदगोपाल शुक्ल, संदीप मेहरोत्रा, संतोष सोनी, अमित गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता सहित अन्य ने प्रभु राम का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
नगरवासियों ने की पुष्पवर्षा
धानेपुर (गोंडा)। नगर पंचायत धानेपुर में आयोजित रामलीला में बुधवार की शाम को श्रीराम भरत मिलाप का मंचन चौक बाजार धानेपुर में किया गया। रथों पर सवार मां जानकी समेत चारों भाइयों का मिलाप नगर के मुख्य चौक बाजार में हुआ। नगर वासियों ने झांकी पर पुष्पवर्षा की। कमेटी के प्रबंधक संजय कसौंधन ने माता सीता समेत चारों भाइयों व हनुमान की आरती की। इस दौरान राकेश गुप्ता, सोनू कसौंधन, आशीष कसौंधन, सुरेश मोदनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भारत भूषण वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।