{"_id":"6a0df59903737719630c84ca","slug":"problems-increased-due-to-fault-and-transformer-blowing-gonda-news-c-100-1-brp1002-158754-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फाल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने से बढ़ी परेशानी
Wed, 20 May 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक/कटरा/परसपुर/डुमरियाडीह/गोंडा। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली संकट से परेशान हैं। शहरी इलाकों में लगातार फाल्ट की समस्या सामने आ रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने और अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पोर्टरगंज, सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों की नींद उड़ी रही।
इटियाथोक के लक्ष्मणपुर लालनगर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। उपभोक्ता रामदास यादव ने बताया कि सूचना उसी दिन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार शाम से शुरू हुई बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। शाम सात बजे से देर रात तक बिजली की आवाजाही बनी रही।
कटरा बाजार क्षेत्र के रामापुर खास गांव में लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया है। ग्रामीण अंजनी, पशुपतिनाथ, आलोक और राधेश्याम ने आरोप लगाया कि गांव में मरम्मत किए हुए पुराने ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जो कुछ ही दिनों में जवाब दे देते हैं।
विज्ञापन
परसपुर के सभासद राजेश कुमार गुप्ता, व्यापारी महेंद्र कुमार सैनी, अमित गुप्ता, दिनेश कौशल, राधेश्याम सोनी, राम कुमार सोनी और अंकित रस्तोगी समेत अन्य लोगों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को तय शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जाए और नगर के लिए अलग लाइन बनाई जाए। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। विभाग उपलब्ध बिजली के अनुसार बेहतर आपूर्ति देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद वोल्टेज की समस्या में राहत मिलेगी।
डुमरियाडीह क्षेत्र के कोंडर कस्बे में एक सप्ताह के भीतर तीन ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीओ विकास यादव ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया है। वहां दो ट्रांसफार्मर लगाकर लोड बांटा जाएगा और बृहस्पतिवार से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।