फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   problem solving instructions

समस्या निस्तारण के दिए निर्देश

Thu, 12 Aug 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
problem solving instructions
गोंडा। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन व अपराध की समीक्षा की। सैनिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, विशेषकर लंबे समय से फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों को टीम बनाकर शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं व मामलों का अभियान चलाकर निस्तारण करने, अनावरित अभियोगों में भी टीम बनाकर कार्रवाई करने, अवैध शराब पर अंकुश लगाने, अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, गोकशी, जघन्य एवं महिला संबंधी अपराधों में एनएसए, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटर की नियमित चेकिंग करने, लंबित जनसुनवाई/आईजीआरएस के मामलों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कंप्यूटर पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह सीसीटीएनएस कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बीट क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कराने के भी निर्देश दिए हैं। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पेशकार, स्टेनो व पीआरओ एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed