{"_id":"60b10e198ebc3ebb265201f8","slug":"prize-of-25-thousand-arrested-gonda-news-lko579956822","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने जानलेवा हमले व रंगदारी मांगने के 25 हजार के इनामी को गुरुवार देर शाम सेहरिया गांव के समीप चमदई नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी पर कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। तभी सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी अपराधी भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंहनिवासी सेहरिया जिसकी काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। वह सेहरिया गांव के चमदई नदी के पास मौजूद है।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुए एक जानलेवा हमले व रंगदारी मांगने के आरोप उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज था। तभी से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ धाराओं में 12 केस दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ ही उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अरुण यादव, अजय शुक्ल, आरक्षी चंदन मिश्र, अमित सिंह आदि शामिल रहे।