{"_id":"68092dae2b8ad21f45094402","slug":"priyanshi-got-first-place-in-painting-shrestha-got-second-place-gonda-news-c-100-1-slko1026-136429-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चित्रकला में प्रियांशी प्रथम, श्रेष्ठा को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चित्रकला में प्रियांशी प्रथम, श्रेष्ठा को दूसरा स्थान
Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रियांशी को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं श्रेष्ठा को दूसरा स्थान मिला।
सांस्कृतिक निदेशिका डॉ. रेखा शर्मा की निगरानी व डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव के संयोजन में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के विचारों और आदर्शों को जीवंत रूप दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शिशिर त्रिपाठी एवं डॉ. स्मृति शिशिर शामिल रहे। प्रथम स्थान प्रियांशी साहू, द्वितीय श्रेष्ठा मिश्रा, तृतीय स्थान अनुष्का विसेन व रूबी शर्मा को संयुक्त रूप से मिला। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता और डॉ. आंबेडकर के प्रति उनके सम्मान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला एक शक्तिशाली माध्यम है जिसके द्वारा हम महान व्यक्तियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। इस मौके पर डॉ. संजय वर्मा, कृष्ण मोहन एवं ड्रिंकल यादव आदि मौजूद रहे।