फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Priya and Anurag-Ajay's dominance in the final

Gonda News: फाइनल में प्रिया व अनुराग-अजय का दबदबा

Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Priya and Anurag-Ajay's dominance in the final
गोंडा।
विज्ञापन

एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मैदान में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिहिंत, प्रमाण पत्र व जर्सी देकर सम्मानित किया गया है। वहीं एकल फाइनल मुकाबले की दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया, अनुराग और अजय का दबदबा कायम रहा है।
कॉलेज की मीडिया प्रभारी प्रोफेसर शिवशरण शुक्ल ने बताया कि बालिका वर्ग के 1500, 800, 200 और 100 मीटर दौड़ में प्रिया शुक्ला ने बाजी मारी। बालक वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में अनुराग कुमार, 1500 मीटर दौड़ में अजय यादव ने अपना परचम लहराया है। बालिका वर्ग की लंबी कूद में शशि शुक्ला, ऊंची कूद बालक वर्ग में जीत बहादुर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में सचिन कुमार पांडेय ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। बालिका वर्ग के क्रिकेट बॉल थ्रो में हर्षित मिश्रा, गोला फेंक में प्रीति यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही पुरुष वर्ग के भाला फेंक व गोला फेंक में शक्ति कपूर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के भला फेंक में प्रीति यादव, 400 मीटर दौड़ में दीपिका मिश्रा, डिस्कस थ्रो में शिवांगी मिश्रा, ऊंची कूद में सरिता यादव, कुर्सी दौड़ में प्रीति यादव, शटल फुट में गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के ऊंची कूद में निखिल दुबे, 100 मीटर दौड़ में विमल मिश्रा, डिस्कस थ्रो में आर्यन खान, 400 मीटर दौड़ में सुनील कुमार यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed