फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Principal suspended for sexually assaulting teacher in school

Gonda News: शिक्षिका से विद्यालय में अश्लीलता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Principal suspended for sexually assaulting teacher in school
गोंडा। तरबगंज के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका से अश्लीलता का आरोप लगा है। शिक्षिका की शिकायत पर जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को प्रथमदृष्ठया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बीएसए ने एक अन्य विद्यालय से संबद्ध करने के बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

गत 16 दिसंबर को विद्यालय की एक शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर आरोपों लगाते हुए मामले की शिकायत की थी। इस दौरान बीएसए ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराई तो आरोपों की पुष्टि हुई है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि विद्यालय में गलत स्पर्श करने, अन्य कर्मियों की अनुपस्थिति में अश्लील बातें करने व शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पीड़िता ने तरबगंज खंडशिक्षाधिकारी को आपबीती सुनाई। साथ ही कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने मुजेहना बीईओ हेमलता त्रिपाठी व तरबगंज बीईओ श्रवण कुमार तिवारी की दो सदस्यीय समिति से जांच कराई। संयुक्त टीम ने आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद बीएसए ने सीडीओ व डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी। मंगलवार प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए कटरा बाजार सीमा पांडेय व मुख्यालय बीईओ ध्रुव कुमार जायसवाल को मामले की जांच सौंपी है। वहीं, नौ बिंदुओं पर मामले की विस्तृत जांच सौंपेेंगे। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed