फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   prevented the salary of 90 teachers

90 शिक्षकों का रोका वेतन

Mon, 02 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 02 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
prevented the salary of 90 teachers
पप्पू की पहल से गांव के स्कूल अपग्रेड हुए - फोटो : thebetterindia.com
 डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम सदर के निर्देशन में बनी लेखपालों की टीम ने जिले के 155 विद्यालयों में निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले 90 अध्यापकों का वेतन जिलाधिकारी ने रोकते हुए सभी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों के 155 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 155 विद्यालयों के 457 अध्यापकों में से 90 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए।डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित सभी अध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है और अगली बार अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


 डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस तरह का औचक निरीक्षण विद्यालयों में किया जा रहा है। डीएम के आदेश पर सोमवार को एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने लेखपालों की टीम बनाकर सदर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक  विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति की हकीकत परखने के लिए औचक निरीक्षण कराया, जिसमें 90 अध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों के खिलाफ  कार्यवाही करने के आदेश बीएसए को दे दिए हैं और चेतावनी दी है कि यह अंतिम अवसर है। इसके बाद भी जो भी अध्यापक अनुपस्थित पाया जाएगा, उसके विरुद्ध निलंबन के साथ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। 


 डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा सभी बच्चों का हक प्रत्येक दशा में मिलना चाहिए। उन्होंने लापरवाह अध्यापकों को आगाह किया है कि समय से विद्यालयों में पहुंचें और शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें अन्यथा अब वेतन रोकने के बजाय कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed