फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Prerna canteen will open at 16 CHC, breakfast and food will be available

Gonda News: 16 सीएचसी पर खुलेगी प्रेरणा कैंटीन, मिलेगा नाश्ता-भोजन

Thu, 27 Apr 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prerna canteen will open at 16 CHC, breakfast and food will be available
गोंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अब सस्ती दर पर नाश्ता व भोजन की सुविधा मुहैया होगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जिले में संचालित सभी 16 सीएचसी परिसर में प्रेरणा कैंटीन संचालित करेगा। इसका संचालन स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को एक सप्ताह की समयावधि में स्थानीय महिला समूहों से संपर्क स्थापित कर कैंटीन के लिए जगह उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी अस्पतालों में महिला समूहों को नि:शुल्क जगह मुहैया कराई जाएगी। योजना के तहत मरीजों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाने वाले सहायता समूह को कैंटीन संचालन में प्राथमिकता मिलेगी। संचालित कैंटीन में समूह की महिलाएं, सरकार की ओर से निर्धारित दर पर चाय, समोसा, ब्रेड, दूध के साथ-साथ ही पूड़ी-सब्जी, दाल-चावल की बिक्री करेंगी। सीएमओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इन कैंटीन में ही मरीजों के लिए भी सादा भोजन मिलने की सुविधा होगी, इसके लिए तीमारदारों को शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन





12 सीएचसी पर मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
- सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दो टाइम का पौष्टिक आहार व सुबह का नाश्ता मुफ्त देने का प्रावधान है। इसके लिए सीएचसी पर स्वयं सहायता समूहों को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन कुछ ही दिनों में इसका संचालन पटरी से उतर गया। इसी कारण बीते कई माह से भर्ती मरीजों को भोजन देने की व्यवस्था बंद पड़ी है। 16 सीएचसी में से 12 सीएचसी पर मरीजों को भोजन नहीं मिल रहा है। अधीक्षक चाय व ब्रेड खिलाकर पौष्टिक आहार देने की खानापूर्ति कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जहां समूहों ने भोजन बनाना बंद कर दिया है, वहां प्रेरणा कैंटीन की नई व्यवस्था को प्राथमिकता पर शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed