फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Prepare a list of illegal encroachments in two days

दो दिन में तैयार करें अवैध कब्जों की सूची

Sat, 18 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 18 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Prepare a list of illegal encroachments in two days
शिकायतें सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों के होने वाले निस्तारण की हकीकत जानने के लिए शनिवार को डीएम व एसपी अचानक उमरीबेगमगंज थाने पहुंचे। जहां उन्होंने अवैध कब्जों की सूची के बाबत लेखपालों को जमकर फटकार लगाई और दो दिन के भीतर क्षेत्र में हुए अवैध कब्जों की पूरी सूची उन्हें तैयार करके देने को कहा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार के थाने पर पहुंचते ही वहां फरियादियों का रेला लग गया। अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को बुलाकर जब अवैध कब्जों की सूची और जानकारी मांगी तो ज्यादातर लेखपाल इसका उत्तर ही नहीं दे सके। इस पर डीएम ने लेखपालों को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर अवैध कब्जों की पूरी सूची तैयार करने को कहा, ताकि उन पर कार्रवाई हो सके। 
विज्ञापन


डीएम ने लेखपालों को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ  लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व ग्राम उमरी में नक्शा गायब होने के कारण पैमाइश में आ रहीं दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए डीएम व एसपी ने मामलों को पुलिस व लेखपाल की मौजूदगी में पंचायत के माध्यम से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने एसओ उमरीबेगमगंज तथा संबंधित लेखपालों को निर्देश दिए कि वे पुलिस बल के साथ सभी कब्जे हटवाकर इसकी रिपोर्ट दें। वहीं आदमपुर निवासी एक फरियादी द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीनों पर लगे पेड़ अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं।


इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को जांचकर दोषी पाए जाने पर प्रधान के खिलाफ  सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। समाधान दिवस के बाद एसपी ने बीट रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मासिक निरीक्षण पुस्तिका, एनसीआर रजिस्टर, हत्या व त्योहार रजिस्टर का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed