फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparations intensified for possible visit of CM

Gonda News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Mon, 27 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for possible visit of CM
टिकरी (गोंडा)। दो फरवरी को विश्व वेटलैंट दिवस पर पार्वती अरगा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को एडीएम आलोक कुमार व तरबगंज एसडीएम विशाल कुमार ने पार्वती अरगा पक्षी विहार परिसर का निरीक्षण कर हेलीपैड व पार्किंग स्थल तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की पहल पर इस बार पार्वती अरगा पक्षी विहार में विश्व वेटलैंड दिवस का मुख्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री सहित कई आला अधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। एसडीएम ने बताया कि अरगा पक्षी विहार में देश व विदेश से प्रवासी पक्षी सर्दियों के मौसम में प्रवास करने आते हैं। सप्ताह भर पहले पक्षियों के बचाव व पहचान, समाज में इनकी आवश्यकता पर डीएफओ वन्य जीव सोहेलवा डॉ. एम सेम्मारन व एसडीओ एमबी सिंह की अध्यक्षता में छात्रों के साथ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। छात्रों को आर्द्रभूमि व पशु पक्षियों के संरक्षण व संवर्धन के बारे में अवगत कराया गया था। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अरगा पक्षी विहार के रामसर साइट के आसपास के गांव में 30 जनवरी को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दो फरवरी को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed