फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparations for cleanliness and academic session started in council

Gonda News: परिषदीय स्कूलों में साफ-सफाई व शैक्षिक सत्र की तैयारी शुरू

Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations for cleanliness and academic session started in council
हलधरमऊ/धानेपुर/पसका (गोंडा)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सुहावने मौसम के बीच परिषदीय विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने साफ-सफाई कराई। शैक्षणिक कार्यों के लिए जरूरी तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

हलधरमऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक रणधीर ओझा ने बताया कि साफ-सफाई, कक्षाओं की तैयारी, पाठ्य पुस्तकों के वितरण और शैक्षणिक सत्र की योजना तैयार की जा रही है। यहां शिक्षक शलभ श्रीवास्तव, जूही, शमसुन उपस्थित रहीं। विद्यालयों में बच्चों के नहीं होने से सन्नाटा रहा। प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर, सोनवार, कंपोजिट स्कूल नगवाकला आदि के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि एक जुलाई से बच्चों की वापसी के साथ विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ हलधरमऊ श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षकों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ योजनाएं तैयार करने, छात्रों के लिए सहायक सामग्री विकसित करने और विद्यालय परिसर को आकर्षक व सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कंपोजिट विद्यालय मलांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णमुरारी कौशल ने बताया कि विद्यालय खुलने पर सोमवार को साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हुआ जलभराव

धानेपुर (गोंडा)। बारिश के बाद सोमवार को मौसम सुहावना हो गया, लेकिन विद्यालय परिसर में जलभराव होने से साफ-सफाई नहीं हो पाई। मुजेहना के उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरी प्रसाद वर्मा और प्राथमिक विद्यालय जोतिया बेलहारी में प्रधानाध्यापक मनमोहन श्रीवास्तव व सहायक अध्यापक रामधन तिवारी ने बताया कि बारिश होने के कारण परिसर की सफाई नहीं हो पाई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के आधे परिसर में पानी भरा रहा। बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक विभागीय कार्य नियमित रूप से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed