Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparation for road construction in Vanagram fast

Gonda News: वनग्राम में सड़क निर्माण की तैयारी तेज, जल्द खुलेंगे स्कूल

Tue, 11 Jul 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparation for road construction in Vanagram fast
गोंडा। जिले के वनग्रामों में अब विकास कार्य शुरू हुए हैं। इससे वनटांगिया परिवारों के चेहरे पर चमक दिखी। जंगलों में बसने वाले वनटांगिया समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए डीएम ने बीते 16 जून को गांवों का निरीक्षण किया था। उनकी पहल पर वनटांगिया गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

रामगढ़ वनटांगिया गांव को अप्रोच सड़क से जोड़ने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया। वहीं वनटांगिया समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए गांवों में दो सरकारी स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज के खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में मंगलवार को तरबगंज तहसील के रामगढ़ वनटांगिया गांव को वन विभाग अप्रोच सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रामवासियों ने बताया कि अभी तक यह कच्चा रास्ता था। बरसात के दिनों में गांव से बाहर निकलना मुश्किल होता था। लेकिन यह मार्ग के निर्माण से समुदाय के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मनकापुर के बुटहनी व तरबगंज के महेशपुर गांव में स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है दोनों गांवों में नए स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक स्कूल के निर्माण के लिए 35.90 लाख रुपए का बजट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजों ने इन परिवारों को जंगलों में बसाया था। आजादी के 76 साल बाद भी न इन गावों के लोगों को न नागरिक का दर्जा मिला था और न ही कोई सुविधा। साल 2018 में परिवारों को नागरिक का दर्जा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था। उन्होंने वनग्राम क्षेत्र में कार्यक्रम कर लोगों को आवास योजना का लाभ दिया था। इसके बाद से गावों में राजस्व अभिलेखों में शामिल किया गया। अब जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल से विकास कार्य शुरू हुए हैं।


डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि
वनग्रामों को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ने पहल शुरू की थी। जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है। इन ग्रामों के लोगों को आम गावों की तरह बुनियादी सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यों की नियमित निगरानी हो रही है, जल्द ही बड़े बदलाव दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed