फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparation for police recruitment exam completed, 37,440 candidates will appear.

Gonda News: पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 37,440 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation for police recruitment exam completed, 37,440 candidates will appear.
गोंडा। जिले में आठ जून से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां अब अंतिम दौर में है। आठ से 10 जून तक जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों में कुल 37,440 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रतिदिन हर पाली में 6,240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता को कायम बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय निगरानी की चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के साथ ही सीसीटीवी निगरानी, बायोमीट्रिक सत्यापन और रेटिना स्कैन की व्यवस्था भी रहेगी। इस बार केवल अभ्यर्थियों ही नहीं, बल्कि परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का भी बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और काले या नीले रंग का पेन ही केंद्र में ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों से लेकर स्ट्रांग रूम तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पंखा, कूलर, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले के भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार, पीएमश्री जीआईसी, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी इंटर कॉलेज डुमरियाडीह, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर, एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर तथा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed