फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparation for open safari in Tikri forest

Gonda News: टिकरी जंगल में ओपन सफारी की तैयारी

Mon, 03 Feb 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Preparation for open safari in Tikri forest
पार्वती अरगा पक्षी विहार में दूरबीन से सैलानी प​क्षियों को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्
गोंडा। पार्वती अरगा पक्षी विहार में रविवार को विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टिकरी जंगल को ओपन सफारी के रूप में विकसित करने की सौगात दी। पार्वती अरगा पक्षी विहार को भी ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ओपन सफारी से कनेक्टिविटी की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी। पार्वती अरगा वेटलैंड को सरयू नहर परियोजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, पार्वती अरगा प्राकृतिक झील है। पहली बार मुझे यहां आने का अवसर मिला है। यह झील भारत की उस विरासत की प्रतीक है जो घाघरा व सरयू नदी के कारण सैकड़ों वर्ष पूर्व प्राकृतिक रूप में बनी और आज भी मौजूद है। अथर्ववेद का श्लोक सुनाते हुए सीएम ने कहा कि धरती हमारी माता है, वह हमें पालती है। हम सब उसके पुत्र हैं। ऐसे में हम सबका इसके प्रति दायित्व है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चिंता जताई कि वेटलैंड अक्सर अतिक्रमण की चपेट में आ जाती है। बेतरतीब निर्माण होने लगता है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता है। इस कारण बहुत से जीव नष्ट हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर रामसर साइट में वर्ष 1971 में यह तय हुआ था कि दुनिया को बचाना है तो हमें वेटलैंड पर ध्यान देना होगा। ऐसे में इनके संरक्षण को लेकर सभी को प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि देश की आजादी के बाद 65 वर्ष में मात्र 23 रामसर साइट के रूप में ही वेटलैंड को तैयार किया गया। इसके बाद बीते दस साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 65 नई रामसर साइट तैयार की गईं। अकेले उप्र में कई वेटलैंड हैं। इनके संरक्षण को लेकर सरकार प्रयास कर रही है। वेटलैंड को पर्यटन से जोड़ने की आवश्यकता है।

अयोध्या के पर्यटन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर अयोध्या है। वहां की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया। कनेक्टिविटी बढ़ाई। वर्ष 2016 में अयोध्या में मात्र 2.35 लाख श्रद्धालु आए। 2024 में यह संख्या 16.11 करोड़ हो गई। पर्यटन जब बढ़ा तो वहां पर रोजगार बढ़ा। पर्यटकों के आने से गाइड, रेस्त्रां, टैक्सी, होम स्टे, टेंट सिटी, फूल-पत्ती व्यवसाय से जुड़े क्षेत्र में काफी संख्या में रोजगार सृजित हुए।

मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि हर ग्राम पंचायत व हर परिवार को आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए उत्पादों की बिक्री अमेजन एप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने की जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पीएम मोदी की लोकल फाॅर वोकल मुहिम साकार होगी। योगी ने कहा कि पहले लोग शादी या जन्मदिन पर चीन व अन्य देशों के उत्पाद खरीदकर उपहार में देते थे, लेकिन अब ओडीओपी के उत्पाद उपहार में देते हैं। प्रदेश निर्धारित समय में ही वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य को हासिल करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा की तस्वीर बदल चुकी है। पहले गोंडा देश का सबसे गंदा शहर था। उस समय विधायक प्रतीक भूषण मुझसे मिलने आए थे। तब हमने कहा था कि कैसी जगह से चुनकर आए हो, लेकिन आज परिस्थितियां बदल गई हैं। आज स्वच्छता में गोंडा की रैंकिंग अच्छी आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य दिया है। इसके तहत कार्बन उत्सर्जन न्यूनतम करना है। इसके लिए कई प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दस करोड़ परिवारों को निशुल्क सिलिंडर दिए गए हैं। प्रदेश में आठ वर्ष के भीतर 210 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। 70 फीसदी पौधे सुरक्षित हैं। गोरखपुर में जटायु संरक्षण केंद्र की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने पार्वती अरगा पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों को देखा। विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में रामसर फैक्ट बुक, पार्वती अरगा एकीकृत प्रबंधन योजना व वन टांगिया संघर्ष से सशक्तिकरण पुस्तक का विमोचन किया।
कुकरैल में बनाया जा सकता है राष्ट्रीय संग्रहालय
पार्वती अरगा पक्षी विहार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि दुनिया की पांचवीं नाइट सफारी लखनऊ के कुकरैल में बनने जा रही है। कुकरैल में प्राकृतिक इतिहास का राष्ट्रीय संग्रहालय भी बनाया जा सकता है। उन्होंने सीएम से कुकरैल में संग्रहालय शुरू करने की मांग की। एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए कहा कि लोगों की जागरूकता की बदौलत हरियाली बढ़ाने में उत्तर प्रदेश को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सभी लोगों ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाया है, यह किसी भी कीमत पर सूखना नहीं चाहिए। समय से पानी व उर्वरक देकर मां के नाम को बढ़ाने का काम करें। (संवाद)


अयोध्या व देवीपाटन के बीच बनेगा प्रकृति संस्कृति पर्यटन कॉरिडोर
केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पार्वती अरगा अयोध्या के पास है। ऐसे में यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या से देवीपाटन के बीच एक नया प्रकृति संस्कृति पर्यटन कॉरिडोर बनेगा, जिससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पार्वती अरगा के महत्व से अवगत कराया। कहा कि उत्तर प्रदेश में 1,33,434 वेटलैंड हैं, जो इसके भौगोलिक क्षेत्र का 5.16 प्रतिशत हैं। ये वेटलैंड प्रमुख रूप से गंगा, यमुना, रामगंगा, घघरा, गोमती और राप्ती नदियों की घाटियों में स्थित हैं। गोंडा में 100 से अधिक छोटे-बड़े वेटलैंड हैं। गोंडा को वेटलैंड सिटी के रूप में पहचान दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री केपी मलिक, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, करनैलगंज अजय कुमार सिंह, तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय, कटरा बाजार बावन सिंह, गौरा प्रभात कुमार वर्मा, मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, डीजी फारेस्ट सुशील कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव अनिल कुमार, मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन, डीएफओ सोहेलवा डॉ. एम सेम्मारन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed