फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pregnent women gonda on road chc

गोंडा: तड़पती गर्भवती को किया रेफर, सड़क पर जना बच्चा

Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
pregnent women gonda on road chc
 प्रसव होने के बाद पहुंची एंबुलेंस।
बेलसर (गोंडा)। स्थानीय सीएचसी पर स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। मंगलवार को प्रसवपीड़ा से तड़पती गर्भवती को बिना इलाज रेफर कर दिया गया। सीएचसी गेट के सामने सड़क पर प्रसव कराना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवरदा के गुठौली पुरवा निवासी रेनू सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने बच्चा उल्टा होने की बात कहकर जिला अस्पताल के लिए रेफर बना दिया। गेट पर पहुंचते ही रेनू का प्रसव पीड़ा बढ़ गया। जिससे घर वालों के सहयोग से सड़क पर ही प्रसव कराना पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टरों के लापरवाही को देखते हुए स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सीएचसी पहुंचे। लोगों का दबाव बढ़ता देख सीएचसी अधीक्षक ने आनन-फानन में नवजात व गर्भवती को भर्ती कराया। परिजन का आरोप है कि अगर कोई खतरा था तो कुछ ही मिनटों में प्रसव कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन महिला को सीएचसी लेकर आए थे। ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ नर्स संगीता ने गर्भवती का प्राथमिक परीक्षण कर जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन परिजन अस्पताल न ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराने चले गए। प्रसव की सूचना मिलने के बाद गर्भवती व नवजात को सीएचसी में दाखिल कराया गया।
सतपाल सोनक, अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed